फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A Golden Future Emerges in the Internet of Things and Cybersecurity

Ghaziabad News: इंटरनेट ऑफ थिंग्स और साइबर सिक्योरिटी में दिख रहा सुनहरा भविष्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A Golden Future Emerges in the Internet of Things and Cybersecurity
गाजियाबाद। डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव के साथ युवाओं की पसंद भी तेजी से बदल रही है। अब पारंपरिक तकनीकी कोर्सों की जगह साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसे आधुनिक डिप्लोमा कोर्स छात्रों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेशभर के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इन ट्रेड के लिए रिकॉर्ड आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में साइबर सिक्योरिटी और आईओटी की 75-75 सीटों के लिए एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। कॉलेज प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल की तरह इस वर्ष भी छात्रों का सबसे ज्यादा रुझान इन्हीं कोर्सों की ओर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार उद्योगों में ऑटोमेशन, स्मार्ट डिवाइस और डिजिटल सुरक्षा की बढ़ती जरूरत ने इन क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं काफी बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि विद्यार्थी अब ऐसे तकनीकी कोर्स चुन रहे हैं, जिनमें भविष्य और रोजगार दोनों सुरक्षित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीटों से कई गुना अधिक आवेदन

राजकीय पॉलिटेक्निक लोनी की प्राचार्य डॉ. जानबेग ने बताया कि कई पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटों की तुलना में कई गुना ज्यादा आवेदन पहुंचे हैं। छात्रों और अभिभावकों में तकनीकी शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है और अब वे ऐसे कोर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो सीधे रोजगार से जुड़े हों। उन्होंने बताया कि साइबर सिक्योरिटी और आईओटी के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग डिप्लोमा कोर्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले वर्ष वेब डिजाइनिंग के एक छात्र का 11 लाख रुपये के पैकेज पर चयन हुआ था, जिसके बाद इस ट्रेड में भी छात्रों की रुचि बढ़ी है।
रोजगार और स्टार्टअप के बढ़ रहे अवसर

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में सरकारी और निजी दोनों सेक्टर में नौकरियों की अच्छी संभावनाएं हैं। वहीं आईओटी और वेब डिजाइनिंग में स्टार्टअप और इनोवेशन के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। छात्र अब केवल नौकरी तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि खुद का स्टार्टअप शुरू करने की दिशा में भी सोच रहे हैं।

तकनीक के साथ बदल रही छात्रों की सोच

आईओटी कोर्स के सेकंड सेमेस्टर के छात्र कपिल कुमार ने बताया कि आने वाला समय पूरी तरह स्मार्ट टेक्नोलॉजी का होगा। घरों से लेकर उद्योगों तक हर व्यवस्था इंटरनेट आधारित सिस्टम से जुड़ रही है, इसलिए उन्होंने आईओटी कोर्स चुना। वहीं, साइबर सिक्योरिटी के छात्र राजीव का कहना है कि पहले लोग केवल कंप्यूटर इंजीनियरिंग को महत्व देते थे, लेकिन अब डेटा और नेटवर्क सुरक्षा की जरूरत बढ़ने के कारण साइबर सिक्योरिटी का महत्व तेजी से बढ़ा है। ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध बढ़ने से इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed