{"_id":"6299725986eba425355d295a","slug":"a-fire-breaks-out-in-a-godown-near-shaheed-nagar-metro-station-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad fire: गाजियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad fire: गाजियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास गोदाम में लगी भीषण आग
Fri, 03 Jun 2022 09:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:52 AM IST
सार
शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे ट्रांसपोर्ट के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर साहिबाबाद, वैशाली और फायर स्टेशन कोतवाली से 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे ट्रांसपोर्ट के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर साहिबाबाद, वैशाली और फायर स्टेशन कोतवाली से 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची।
अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। गोदाम में ट्रांसपोर्ट के सामान के अलावा काफी माल रखा हुआ था।
विज्ञापन
आग बुझाने के बाद गोदाम से बचा हुआ माल निकालने का काम जारी है। इसके अलावा दमकल कर्मियों ने एहतियात के तौर पर बराबर के ट्रांसपोर्ट गोदामों के संचालकों को भी सतर्क कर दिया है।