फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A fight broke out in the wedding house, leaving a man bleeding with an iron rod

Ghaziabad News: बरात घर में झगड़ा, लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out in the wedding house, leaving a man bleeding with an iron rod
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ स्थित विंटेज बरात घर में दिवाली पार्टी आयोजन के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित ने डेढ़ महीने बाद तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्रेटर नोएडा स्थित शिवालिक होम्स निवासी संदीप गुप्ता का आरोप है कि 17 अक्तूबर को पार्टी में प्रबंधन की ओर से खाने की अव्यवस्था को लेकर उन्होंने शिकायत की थी। इस बात पर बरात घर के कर्मचारियों ने उनसे मारपीट की। इस दौरान लोहे की रॉड मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। अस्पताल से इलाज कराने के बाद उन्होंने 25 नवंबर को तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में संदीप गुप्ता ने बताया कि 17 अक्तूबर को उन्होंने विंटेज बरात घर में दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान प्रबंधन की ओर से खाने में अव्यवस्थाएं हुईं। आयोजन के दौरान उन्होंने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पार्टी समाप्त होने के बाद दोबारा उन्होंने इसकी शिकायत की। आरोप है कि तभी बरात घर के कर्मचारियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। भीड़ में से ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की रॉड उनके सिर में मार दी। बेहोश होने पर उनके साथी उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। यहां उनके सिर में कई फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई और ऑपरेशन किया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर हालत में सुधार के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed