फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A dog entered the park and broke its bone by hitting a brick, a report was lodged against the youth of Nehru Nagar.

Ghaziabad News: पार्क में घुसे कुत्ते की ईंट मारकर हड्डी तोड़ी, नेहरूनगर के युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
A dog entered the park and broke its bone by hitting a brick, a report was lodged against the youth of Nehru Nagar.
गाजियाबाद। नेहरूनगर थर्ड के पार्क में घुसे कुत्तों को ईंट मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में ही रहने वाले प्रशांत गर्ग नाम के व्यक्ति ने ईंट मारकर एक कुत्ते की हड्डी तोड़ दी और दूसरे को भी घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। वीडियो के आधार पर पीएफए (पीपुल फॉर एनिमल) की जिला अध्यक्ष सुरभि रावत ने कुत्तों को घायल करने के आरोपी प्रशांत गर्ग के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीएफए की जिलाध्यक्ष सुरभि रावत का कहना है कि नेहरू नगर थर्ड के पार्क में दो कुत्ते टहल रहे थे। इसी बात पर प्रशांत गर्ग नाम के व्यक्ति गुस्सा हो गए। वह ईंटें उठाकर लाए और कुत्तों को मारी। इसके बाद भी उन्होंने बार-बार कुत्तों को ईंटे मारी। एक स्थानीय युवती ने उनके इस कारनामे का वीडियो बनाया तो उन्होंने युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल भी छीन लिया था।कुत्तों को ईंट मारकर घायल करने का यह वीडियो उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मिला तो उन्होंने युवती से संपर्क किया। उनका कहना है कि घायल हुए दोनों कुत्तों का मेडिकल कराया गया है। एक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनका इलाज कराया जा रहा है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed