फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A crazy man threatened to kill a young man if he brought a wedding procession.

Ghaziabad News: सिरफिरे ने बरात लाने पर युवक को दी मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
A crazy man threatened to kill a young man if he brought a wedding procession.
मुरादनगर। एक कॉलोनी में सिरफिरे ने घर के बाहर पर्ची डालकर मेरठ बरात लाने पर युवक और बिचौलिये को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने से युवक का परिवार दहशत में है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक कैद हो गया। पुलिस से परिवार ने गुहार लगाई है। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के बेटे की शादी मेरठ निवासी युवती से तय हुई है। चार दिन बाद युवक की बरात मेरठ जानी है। घर में शादी की तैयारियों के बीच धमकी मिलने से परिवार के रंग में भंग पड़ गया। युवक और उसके परिजन सुबह उठे तो देखा घर के बाहर रखी चारपाई पर कागज की पर्ची पड़ी है। खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि मैं युवती से बहुत प्यार करता हूं, अगर तुम बरात लेकर युवती की चौखट पर पहुंचे तो खून खराबा हो जाएगा। इतना ही नहीं पर्चे में युवती से रिश्ता कराने वाले बिचौलिया को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। मंगलवार को थाने पहुंचकर युवक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed