फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A constable died after being hit by a vehicle near Kurana toll

Ghaziabad News: कुराना टोल के पास वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A constable died after being hit by a vehicle near Kurana toll
हाफिजपुर। सोमवार दोपहर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुराना टोल प्लाजा पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बुलंदशहर निवासी बाइक सवार सिपाही रुकम सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान करने के बाद मृतक के परिजनाें को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव किशनपुर निवासी रुकम सिंह पुत्र चंपत सैनी की तैनाती फिलहाल जिला गाजियाबाद की पुलिस लाइन में थी। जहां से उनकी ड्यूटी मोदीनगर क्षेत्र स्थित बैंक सुरक्षा गार्द के रूप में लगाई गई थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वे बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से मोदीनगर जा रहे थे। जैसे ही वह थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे 334 स्थित कुराना टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में सिपाही सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को तत्काल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना सिपाही के परिजनों को दी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। भाई विनोद ने बताया कि रुकम सिंह वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी मां की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed