फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A case of rioting has been registered against seven people, including an alleged RLD leader.

Ghaziabad News: कथित रालोद नेता समेत सात पर बलवे का केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A case of rioting has been registered against seven people, including an alleged RLD leader.
मोदीनगर। थाना पुलिस ने कथित रालोद नेता आशीष कुसैड़ी और सात से आठ अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि आशीष कुसैड़ी के इशारे पर उसके भांजे ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर 10वीं के छात्र को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया था। आरोपी आशीष कुसैड़ी ने खुद को रालोद नेता बताते हुए छात्र के परिजनों से पुलिस के सामने चौकी में अभद्रता की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव रोरी निवासी मनीषा ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र कुणाल गोविंदपुरी स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। बताया कि बीती 29 सितंबर को उनका पुत्र कुणाल स्कूल गया था। छुट्टी के समय कादराबाद और रोेरी निवासी कुछ युवकों में झगड़ा हो रहा था। कुणाल झगड़ा देखने के लिए वहां रुक गया था। आरोपियों ने कुणाल को वहां खड़ा देख लिया। मनीषा का आरोप है कि अपने आप को रालोद नेता बताने वाले आशीष कुसैड़ी ने अपने भांजे और उसके सात अज्ञात साथियों से कुणाल पर जानलेवा हमला कराया था। हमले में कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। मनीषा का आरोप है कि आशीष कुसैड़ी विधायक का स्टीकर लगी कार लेकर चौकी पहुंचा और पुलिस के सामने उनसे अभद्रता करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मनीषा की तहरीर के अनुसार आशीष कुसैड़ी और उसके भांजे व पांच से छह अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, रालोद के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह का कहना है कि आशीष कुसैड़ी का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वह पार्टी का सक्रिय सदस्य भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed