फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A car-bike rally was organised to convey the message of attending the conference.

Ghaziabad News: कार-बाइक रैली निकालकर सम्मेलन में शामिल होने का दिया संदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A car-bike rally was organised to convey the message of attending the conference.
राजनगर में निकली बाइक रैली। संवाद
गाजियाबाद। समस्त हिंदू समाज को एकजुट करने और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से राजनगर में 8 फरवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन से पहले शनिवार को कार व बाइक रैली निकाली गई। रैली में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हिंदू एकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर से हुआ। यह सेक्टर-13 और 14 से होते हुए सेक्टर-14 चौराहा, हिन्ट चौराहा, सेक्टर-2 व 5 से गुजरकर सेक्टर-10 चौराहे से होते हुए सेक्टर-9 स्थित सेंट्रल पार्क पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग को भगवा पताकाओं और तोरणद्वार से सजाया गया था, जिससे राजनगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
विज्ञापन


रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सकल हिंदू समाज के लोगों ने एक मंच पर आकर अपनी एकता और सांस्कृतिक चेतना का परिचय दिया। इस दौरान दिव्य योग संस्थान के बच्चों की ओर से किया गया दंड संचालन सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष केपी गुप्ता, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, स्थानीय पार्षद प्रवीन चौधरी, राजनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सीए डीके गोयल, राजनगर रामलीला समिति अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि 8 फरवरी को होने वाला हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed