{"_id":"6a3987db8c9ab5734d0937a4","slug":"a-bus-full-of-passengers-collided-with-the-divider-of-a-flyover-and-overturned-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-914882-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराकर पलटी
विज्ञापन
जीटी रोड पर नए बस अड्डे के सामने पलटी बस। संवाद
गाजियाबाद। उत्तराखंड से दिल्ली जा रही रोडवेज बस मेरठ रोड स्थित नए बस अड्डे के नजदीक फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा सोमवार की सुबह करीब पौने चार बजे हुआ। पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सवारियों को बस से निकाला। इसमें आठ सवारी चोटिल हो गईं। जिन्हें एंबुलेंस से एमएमजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जीटी रोड पर पलटी बस से जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से बस हटाकर यातायात सुचारु कराया।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पौने चार बजे उत्तराखंड से दिल्ली जा रही रोडवेज बस नए बस अड्डे के नजदीक हिंडन फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में चालक और क्लीनर सहित 22 सवारी मौजूद थीं। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलावस्था में सवारियों को बाहर निकाला। इनमें चोटिल आठ सवारियों को एंबुलेंस से एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रथम उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बस चालक रोहताश ने बताया कि मेरठ रोड से दिल्ली रोड पर पहुंचने के दौरान फ्लाईओवर की सर्विस रोड से आए ट्रक को बचने के फेर में बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
ये हुए चोटिल
रीना (50) पत्नी बालवीर व उनकी बेटी पिंकी (22) निवासी पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, अनु (16) पुत्री छोटेलाल निवासी भूसी नागला अलीगढ़, ओमवती (50) पत्नी कुंवरपाल निवासी मुंशी नागला अलीगढ़, कुसुम (20) पुत्री ऋषि निवासी देवली मॉल नई दिल्ली, मुकेश (27) पुत्र घनश्याम निवासी हरि माला फरीदाबाद, राजेश शर्मा (45) पुत्र राम अवतार निवासी हरि माला फरीदाबाद और विष्णु सिंह (38) पुत्र किशन लाल निवासी फरीदाबाद हरियाणा चोटिल हो गए।
विज्ञापन
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि बस पलटने से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। प्रथम उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।