फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A bike-riding miscreant shot a girl in the leg who was closing the warehouse

Ghaziabad News: गोदाम बंद कर रही युवती के पैर में बाइक सवार बदमाश ने मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
A bike-riding miscreant shot a girl in the leg who was closing the warehouse
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के राजनगर घिटोरा मार्ग स्थित कबाड़ के गोदाम को बंद करते समय बदमाशों ने युवती के पैर में गोली मार दी। पीड़िता के परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मंजूर अहमद करीब 4 साल से लोनी के राजनगर घिटोरा मार्ग पर रहते हैं। वह कबाड़ का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ईरा कबाड़ के गोदाम को बंद कर रही थी। तभी बाइक से दो बदमाश गोदाम पर आए और पिता मंजूर के बारे में पूछने लगे। बेटी ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। तभी एक बदमाश ने उनके बेटी की तरफ फायरिंग कर दी। बदमाश की गोली उनकी बेटी के पैर में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि परिजनों ने अगरौला गांव निवासी प्रदीप, परवीन और सुरजीत पर गोली चलाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ में पता चला कि मंजूर और आरोपी पक्ष दोनों कबाड़ का काम करते हैं। कबाड़ को सस्ते और महंगे दाम पर बेचने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed