फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A 75-year-old man committed suicide by jumping into the Ganges Canal; divers recovered his body two kilometers away.

Ghaziabad News: 75 वर्षीय वृद्ध ने गंगनहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या, गोताखोरों ने दो किमी. दूर बरामद किया शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A 75-year-old man committed suicide by jumping into the Ganges Canal; divers recovered his body two kilometers away.
मोदीनगर। निवाड़ी में शुक्रवार दोपहर 75 वर्षीय वृद्ध ने गंगनहर पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों ने दो किमी दूर वृद्ध का शव बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने निवाड़ी गंगनहर पुल से एक बुर्जुग के छलांग लगाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। गोताखोरों ने घटनास्थल से लगभग दो किमी दूर पैंगा गांव के समीप अचेत अवस्था में वृद्ध को गंगनहर से बाहर निकाला। वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार वृद्ध की उम्र करीब 75 वर्ष है। एसीपी का कहना है कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed