फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A 20 MVA capacity power substation will be built in Shankar Vihar.

Ghaziabad News: शंकर विहार में बनेगा 20 एमवीए क्षमता का बिजली घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A 20 MVA capacity power substation will be built in Shankar Vihar.
गाजियाबाद। शंकर विहार में 14 करोड़ रुपये की लागत से 20 एमवीए क्षमता का बिजली घर बनेगा। इसको लेकर ऊर्जा निगम की ओर से कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऊर्जा निगम के अभियंता ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसके लिए जमीन मुहैया कराने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जोन एक के शहरी क्षेत्र में शंकर विहार और उसके आसपास के इलाके में लोगों को बिजली ट्रिपिंग की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोड के चक्कर में बार-बार फॉल्ट की समस्या भी हो रही है। इसी को देखते हुए ऊर्जा निगम ने अलग से प्रस्ताव तैयार किया है। बीते दो साल में इस इलाके में 10 हजार नए उपभोक्ता जुड़ गए हैं। जोन एक के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नए बिजली घर में 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जमीन की उपलब्धता होने पर बिजली घर निर्माण का काम तेजी पकड़ेगा। अगले एक साल में इसका काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

100 से अधिक पावर ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए गए कूलर :
जिले के अलग-अलग जोन में 100 से ज्यादा पावर ट्रांसफार्मर पर कूलर लगाए गए हैं। ऊर्जा निगम की ओर से 50 कूलर नए भी खरीदे गए हैं। मोदीनगर-मुरादनगर ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि 47 डिग्री के करीब तापमान के पहुंचने की वजह से ट्रांसफार्मरों का तापमान भी बढ़ रहा है। इसलिए इनके तेल और कोइल की एसएसओ के स्तर से हर घंटे निगरानी कराई जा रही है। तापमान बढ़ते ही वह ट्रांसफार्मर से आपूर्ति को बंद करते हैं। इससे उसके फुंकने का खतरा कम हो जाता है। तापमान अधिक होने पर ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। तापमान नियंत्रित रखने के उद्देश्य से कूलर लगाए गए हैं। इनका फायदा भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में चार घंटे, दिन में तीन घंटे तक गुल रही बिजली
असालतनगर बिजली घर से पोषित होने वाले गंगाविहार, वंदना एन्क्लेव, राधेश्याम विहार, असालतपुर गांव, जलालपुर त्रिमूर्ति विहार आदि इलाकों में बिजली रात में पांच बार आई और गई। बीच में चार घंटे तक पूरी तरह गायब रही। इतना ही नहीं, दिन में भी तीन घंटे तक बिजली जाने पर लोगों का समय मुश्किल से बीता। सिटी जोन के लाल कुआं की करिश्मा ने बताया कि रात में 12 बजे के बाद तीन घंटे के लिए बिजली गुल रही। लोनी के देहात इलाके में दिन-रात में आठ से नौ घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग ज्यादा परेशान रहे। जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि रात में ओवरलोडिंग की वजह से कुछ दिक्कत आई है। इसको रात में ही दुरूस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed