फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A 10th-grade student on his way to tuition was crushed by a tractor and died.

Ghaziabad News: ट्यूशन पढ़ने जा रहे 10वीं के छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A 10th-grade student on his way to tuition was crushed by a tractor and died.
मृतक तरांशु भारती का फाइल फोटो। - फोटो : मंदिर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। स्रोत : पुलिस
गाजियाबााद। नंदग्राम थाने के नजदीक लेबर चौक पर सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल से स्कूल जा रहे 10वीं के छात्र को कुचल दिया। घायल छात्र को मरियम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सद्दीनगर सिहानी में रहने वाले तरांशु (16) पुत्र मोहित शनिवार की सुबह करीब सवा सात बजे नंदग्राम में ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से निकला। जब वह थाने के नजदीक लेबर चौक पर पहुंचा तो पीछे से आए सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तरांशु को टक्कर मार दी। जब तक चालक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नियंत्रण कर पाता तब तक ट्रैक्टर के दोनों पहियों के नीचे आकर छात्र कुचल गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक बिट्टू को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली। मृतक छात्र के पिता मोहित ने ट्रैक्टर चालक बिट्टू और मालिक कृष्ण कुमार निवासी बम्हैटा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिए हैं आरोपी चालक बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का मेडिकल परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


घर का इकलौता चिराग था तरांशु
मृतक छात्र के चाचा प्रवीण कुमार ने बताया कि तरांशु शहीद मेमोरियल स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। उनके पिता मोहित श्रीराम पिस्टन में नौकरी करते हैं। तरांशु घर में इकलौता बेटा था। इसकी सात वर्षीय छोटी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed