फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   99 thousand rupees were stolen from Alexa's account by posing as customer care officer

Ghaziabad News: एलेक्सा कस्टरमर केयर अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए 99 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
99 thousand rupees were stolen from Alexa's account by posing as customer care officer
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड 2 निवासी व्यक्ति को साइबर ठग ने शिकार बनाकर बैंक खाते से 99 हजार रुपये का चूना लगा दिया। जालसाज ने एलेक्सा कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अहिंसाखंड के साया जैनिथ बी 601 निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को वह अपने घर में एलेक्सा डिवाइस लगा रहे थे। इसी बीच उन्होंने गूगल से एलेक्सा कस्टमर केयर का नंबर निकालकर काॅल की। बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रवि बताया। इसके बाद पीड़ित के गूगल-पे से पांच रुपये ट्रांसफर कराए। संजय ने पुुलिस को बताया कि पांच रुपये ट्रांसफर होते ही उनके बैंक खाते से चार बार में 99,098 रुपये अचानक कट गए। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed