फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जयंती

अहिल्याबाई की जयंती पर गड़रिया समाज जलाएगा दिये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
जयंती
\n\nअहिल्याबाई की जयंती पर गड़रिया समाज जलाएगा दिये\n\n- हर बार धूमधाम से मनाई जाती थी जयंती, समाज ने इस बार केवल दिया जलाने का किया आह्वान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। धनगर, बघेल और गड़रिया समाज के लोग इस बार अहिल्याबाई जयंती पर घरों को दीयों से ही रोशन करेंगे। शहर में इस बार अहिल्याबाई की जयंती पर कोई समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन के चलते समाज के लोगों ने इसे सादगी से मनाने का संकल्प लिया है।\n\nऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष गंगाविष्णु चंदेल ने बताया कि हर बार समाज के लोग अहिल्याबाई की जयंती पर शहर में झांकी निकालते थे और धूमधाम से समारोह आयोजित होता था। समारोह में समाज के युवाओं को सम्मानित किया जाता था। इस बार संगठन ने लॉक डाउन और महामारी के चलते यह तय किया है कि कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। गंगाविष्णु चंदेल ने बताया कि समाज के लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग 31 मई की शाम को अपने-अपने घरों को दीयों से रोशन करें। घर पर रहते हुए दीये जलाकर ही देवी अहिल्याबाई को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed