{"_id":"5cb38a17bdec22146f516752","slug":"91555270167-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी
गाजियाबाद। लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने सिहानीगेट थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नंदग्राम निवासी पवन कुमार ने सिहानीगेट थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पेंटर का काम करते हैं। उन्हें नंदग्राम उत्तरांचल नगर में एक मकान खरीदना था। उसके लिए लोन लेने की आवश्यकता पड़ रही थी। एक जानकार व्यक्ति ने लोन कराने का आश्वासन दिया। उसने कहा कि पांच लाख रुपये के लोन के लिए एक लाख रुपये देना पड़ेगा। जो अधिकारी व अन्य लोगों को दिया जाएगा। उसके बाद आपका लोन होगा। पीड़ित ने मार्च में पांच बार में एक लाख रुपये आरोपी के खाते में रुपये भेज दिए। रुपये पहुंचते रहे तब तक तो आरोपी बात करता रहा। उसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ित ने सिहानीगेट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।