{"_id":"5a6646394f1c1b74268b5d60","slug":"91516652089-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस से पहले शहर में अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस से पहले शहर में अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस से पहले शहर में अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
गाजियाबाद/साहिबाबाद। दिल्ली में संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गाजियाबाद और साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया है। पुलिस ने सभी होटल संचालकों को पहचान पत्र के साथ ग्राहकों को प्रवेश देने के सख्त निर्देश दिए हैं। होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने को कहा गया है।
गाजियाबाद के कैला भट्ठा, मसूरी, मुरादनगर, डासना, हिंडन विहार, नंदग्राम समेत टीएचए के खोड़ा, भोपुरा, पसौंडा, शहीदनगर, फर्रुखनगर लोनी आदि संवेदनशील इलाके हैं। सोमवार को मॉल- मल्टीप्लेक्स और होटलों की चेकिंग की गई। दिल्ली बार्डर पर वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। एसएसपी हरि नारायण सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस टीमें लग गई हैं। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
बार्डर पर बनाएं जाएंगे बंकर
कौशांबी, यूपी गेट, दिलशाद गार्डन समेत बार्डर से सटे अन्य इलाकों में पुलिस बंकर बनाएगी। इन बंकरों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते गणतंत्र दिवस के बाद भी कड़ी सुरक्षा रहेगी।