फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   912 people's license suspended for drunken driving

Ghaziabad News: शराब पीकर वाहन चलाने पर 912 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
912 people's license suspended for drunken driving
गाजियाबाद। यातायात पुलिस और एआरटीओ यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर पिछले पांच साल में 1483 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 912 लोग ऐसे हैं, जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे और इनमें भी अधिकांश की उम्र 30 से कम है। खास बात यह है कि इसमें 50 महिलाएं भी शामिल हैं। शेष 571 लोगों के लाइसेंस अलग-अलग कारणों से सस्पेंड किए गए।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि बार-बार गलती करने, फर्जी पहचान पत्र या अन्य कोई दस्तावेज लगाने समेत अन्य मामलों में पांच साल में कुल आठ लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा सड़क पर वाहन खड़ा करने, ओवरलोड वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट, चालान राशि जमा न करने समेत अन्य कारणों से 916 लोगों के लाइसेंस ब्लाॅक किए गए। ब्लाॅक और सस्पेंड किए गए लाइसेंस में अधिकांश लोगों ने लिखित में आगे से गलती न करने और नियमों का पूरी तरह पालन करने का पत्र दिया है, जिसके बाद ब्लाॅक और सस्पेंड चल रहे 1400 लाइसेंस को बहाल कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन



महिलाओं में आई जागरूकता
जिले में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद महिलाओं में लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूकता आई है। पहले जहां कार्यदिवस में औसतन दो से तीन महिलाएं लाइसेंस बनवाती थीं। जनवरी के बाद से अब पांच से छह महिलाएं लाइसेंस बनवाने को आती हैं। एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि चेकिंग और सख्ती बढ़ने के कारण ऐसा संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed