फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   89 lakh rupees were stolen by making a deal to provide sugar worth Rs 2 crore.

Ghaziabad News: दो करोड़ रुपये की चीनी दिलाने का सौदा कर 89 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
89 lakh rupees were stolen by making a deal to provide sugar worth Rs 2 crore.
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित मैसर्स जाय शुगर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनीत कुमार ने 89 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित जेएमटीसी खुर्शी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दीपक भार्गे समेत दो लोगों ने उनके 89 लाख रुपये हड़पे हैं। आरोपी फर्म के निदेशक ने 2.08 करोड़ की चीनी आपूर्ति कराने का सौदा किया लेकिन केवल 1.19 करोड़ रुपये का ही माल भेजा। मामला अगस्त 2025 का है। एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


दर्ज मामले में विनीत कुमार ने बताया कि उनका चीनी क्रय-विक्रय का कारोबार है। अप्रैल 2025 में महाराष्ट्र के पुणे स्थित नारायण पेथ निवासी संदीप प्रताप सनप उनके कार्यालय वसुंधरा पहुंचे। आरोपी ने उन्हें जीएसटी समेत 36 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपी को उन्होंने 2.08 करोड़ रुपये की चीनी का ऑर्डर दे दिया। पांच अगस्त 2025 को जेएमटीसी खुर्शी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दीपक भार्गे के साथ उनका अनुबंध भी हो गया। इसके बाद सात अगस्त से 20 अगस्त के बीच उन्होंने आरोपी फर्म को अलग-अलग बार में आरटीजीएस के माध्यम से पूरी रकम का भुगतान कर दिया। बताया कि आरोपियों को 579 मिट्रिक टन चीनी उपलब्ध करानी थी लेकिन केवल 332 मिट्रिक टन चीनी ही उन्हें आपूर्ति हुई। 227 मिट्रिक टन चीनी जिसकी कीमत 89 लाख रुपये थी वह माल नहीं पहुंचाया गया। जब फोन से संपर्क कर उन्होंने बचा हुआ माल या उसकी कीमत वापस करने को कहा। इस पर फर्म के निदेशक व उसके साथी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और रकम या चीनी वापस करने से साफ इन्कार कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तरफ से किए गए भुगतान के साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद हैं। जांच के बाद आरोपी फर्म को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed