फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   87 new power plants will be constructed in Ghaziabad Zone

गाजियाबाद जोन में बनेंगे 87 नए बिजलीघर

Sat, 27 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
87 new power plants will be constructed in Ghaziabad Zone
अन्य - फोटो : अमर उजाला
 गाजियाबाद जोन की विद्युत व्यवस्था को 87 नए बिजलीघर बनाकर सुधारा जाएगा। साथ ही विद्युत निगम  के ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, कंस्ट्रक्शन में चल रहे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा लाइनों को ठीक करने के लिए अब विभाग को शटडाउन करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार कृपाल सिंह ने यह दावा शुक्रवार को किया।
विज्ञापन


गाजियाबाद जोन की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को तकनीकी सलाहकार कृपाल सिंह ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2016 तक गांव में 16 घंटे, तहसील में 18 घंटे, जनपद में 22 घंटे और कमिश्नरी में 40 घंटे बिजली सप्लाई देने की सरकार की प्लानिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत 33 केवीए के 87 नए बिजलीघर गाजियाबाद जोन में बनाए जाएंगे। दिसंबर तक 765 केवीए का पावर स्टेशन हापुड़ में शुरू कर दिया जाएगा। इनके अलावा अटोर, इंदिरापुरम और डासना में 400 केवीए और हापुड़ में 765 केवीए के पावर स्टेशन बनेंगे।

हापुड़ का बिजली स्टेशन दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। गाजियाबाद में शहरी क्षेत्र में 33 और ग्रामीण में 16 बिजली घर बनेंगे। उन्होंने बताया कि नए बिजली घर बनने से ट्रांसमिशन की क्षमता बढ़ जाएगी। फाल्ट ठीक करने के लिए विभाग को शटडाउन नहीं करना पड़ेगा।


लाइनमैन को दस्ताने और सीढ़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर 8130896508 और 8130896628 पर डायल करके अपनी समस्याएं बता सकतेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed