फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   83 MLD sewer treatment plant will be built in Mandola

Ghaziabad News: मंडोला में बनेगा 83 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
83 MLD sewer treatment plant will be built in Mandola
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना में लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दे रहा है। नलकूप के बाद अब मंडोला में 83 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को तकनीकी रूप से अप्रूवल के लिए आईआईटी रुड़की भेजा गया है। प्रोजेक्ट पर मुहर लगाने से पहले इसी माह आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर एए काजमी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम साइट का मुआयना करके गई है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के मंडोला योजना में करीब 5,000 फ्लैट्स हैं। इनमें तीन हजार से अधिक फ्लैट खाली है। परिषद अपनी इस योजना को बसाने के लिए प्लॉट बेचने के साथ ही अब एक मंजिला मकान बनाकर भी बेचेगा। ऐसे में यहां नई आवासीय कालोनी बसाने से पूर्व सड़, सीवर व पानी पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

आने वाले वर्षों में बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एसटीपी निर्माण की योजना तैयार की है। अपर आवास आयुक्त अजय अंबष्ट ने का कहना है आने वाले समय में मंडोला की प्रापर्टी बूम करेगी और हाइवे से कनेक्टिविटी की वजह से लोग यहां बसेंगे। ऐसे में सुविधाओं पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट 20 करोड़ के बजट से बनेगा एसटीपी
यह एसटीपी मंडोला विहार योजना में सेक्टर 3 में बनाया जाएगा। इसमें 20 करोड़ के करीब खर्च आएगा। आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रोजेक्ट को बनने में कम से कम दो से तीन साल का समय लगेगा। इस बीच यहां लोग भी बसेंगे।


सेक्टर- दो एवं छह में लगाए जा रहे चार नलकूप
एसटीपी से पूर्व आवास विकास परिषद ने मंडोला सेक्टर-2 एवं 6 में चार नलकूप लगाए जाने का भी प्रस्ताव पारित हो चुका है। करीब सवा करोड़ की लागत से यह नलकूप लगाए जाने हैं। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होनी है। इससे करीब एक हजार घरों में पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। नलकूप के साथ ही एक करोड़ की लागत से यहां टंकी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed