फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   82 people donated blood

रक्तदान कर 82 लोग बने महादानी

Mon, 05 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर Updated Mon, 05 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
82 people donated blood
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से रेलवे रोड स्थित सेठ आनंद स्वरूप धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 82 लोग रक्तदान कर महादानी बने। वहीं 15 लोगों की हृदय, किडनी, लीवर संबंधी निशुल्क जांच हुई।

विज्ञापन


रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन और गाजियाबाद जिला अस्पताल एमएमजी की ओर से सर्टिफिकेेट दिया गया। शिविर सुबह दस से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। इतना ही नहीं शिविर समाप्त होने पर एक मां अपनी दो बेटियों के साथ रक्तदान करने पहुंची। हालांकि डाक्टरों की टीम जाने से वह रक्तदान नहीं कर सकी।
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन वाणिज्य कर सलाहकार समिति के सलाहकार रामकिशोर अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस कार्य के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और व्यापारी संगठन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाला दानी नहीं महादानी होता है। उसके रक्त से किसी को जिंदगी मिलती है। शिविर में मोदीनगर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी युवाओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के तकनीकी इस्टीट्यूट एसआरएम, डीजे डेंटल कॉलेज से भी स्टूडेंट्स रक्तदान करने पहुंचे। जिला अस्पताल एमएमजी के डाक्टरों डा. एके दुआ, विनोद कुमार, योगेंद्र सिंह, विकास कुमार, शशांक कुमार, संगीता, पल्लवी, मोनेंद्र सिंह ने रक्त लिया। डॉक्टर एके दुआ ने बताया कि शिविर में 125 लोग रक्तदान करने पहुंचे।


हालांकि 82 लोगों का रक्त लिया गया है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, महामंत्री विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोयल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, संदीप मोदी, अनिल मित्तल, पीयूष गुप्ता, शलभ गुप्ता, डा. विजय तोमर, शिवकुमार, राजकुमार गुप्ता, नितिन गुप्ता, बुद्धप्रकाश त्यागी, भानु गुप्ता, महेश तायल का सहयोग रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed