फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोहरे ने किया नए साल का स्वागत, ठंड से कांपे लोग

कोहरे ने किया नए साल का स्वागत, ठंड से कांपे लोग

Mon, 01 Jan 2018 09:53 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
कोहरे ने किया नए साल का स्वागत, ठंड से कांपे लोग
कोहरे ने किया नए साल का स्वागत, ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर।
नववर्ष के पहले दिन की सुबह का आगाज कोहरे और गलन के साथ हुआ। सुबह से ही कोहरा छाया रहा और दोपहर करीब 12 बजे धूप निकली। मगर धूप में भी ठंडी हवा ने खूब कंपकंपाया। दोपहर करीब दो बजे आसमान कुछ देर के लिए साफ हुआ, लेकिन पांच बजते ही फिर से धुंध और कोहरा छाना शुरू हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

पिछले कई दिन से सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। वहीं तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकोें में शीतलहर चल पड़ी है, जिसके चलते गलन का अहसास हो रहा है। जिले के मार्गों पर सुबह के समय कोहरे में दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ रही है। सर्द हवाओं के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 21 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि अभी कोहरा और गलन से राहत मिलने के संकेत नहीं बन रहे हैं। शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed