{"_id":"5a4a607b4f1c1bf61b8b623b","slug":"81514823803-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण हादसों में युवक की मौत, 12 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण हादसों में युवक की मौत, 12 से अधिक घायल
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण हादसों में युवक की मौत, 12 से अधिक घायल
बुलंदशहर/खुर्जा। बीते तीन-चार दिनों से देर रात में नेशनल हाईवे सहित विभिन्न मार्ग कोहरे की चादर से ढके नजर आते हैं। जिससे दुर्घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार रात नेशनल हाईवे सहित अन्य स्थानों पर घने कोहरे के कारण हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव किर्रा निवासी विजयपाल (32) पुत्र सोनपाल रविवार देर शाम बाइक पर बुलंदशहर जा रहा था। गांव मामन के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
दूसरी ओर दिल्ली आनंद विहार की गौतमपुरी कॉलोनी निवासी हरिराम सिंह रविवार को अपने दोस्तों के साथ आगरा गए थे। देर रात वह लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-91 स्थित क्षेत्र के गांव लखावटी के निकट उनकी कार कोहरे के चलते आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार सवार हरिराम, अमन, सनीद, बालकराम, जसप्रीत, लवकुमार समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सनीद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में हाईवे पर अग्रवाल तिराहे के निकट कैंटर के सामने ईंटाें से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला आ गया। दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। इसी बीच एक ईको कार भी दोनों वाहनों में आकर घुस गई। कार सवार राजकुमार, कुंवरपाल, नानक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए हाईवे से वाहन हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
वहीं बुलंदशहर नगर के मोतीबाग तिराहे पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार मनीष व हृदय घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साठा रोड पर मारुति वैन की टक्कर से राधानगर निवासी राहुल एवं धनंजय घायल हो गए। अस्पताल रोड पर पुरानी कोतवाली के निकट एक शराबी बाइक चालक ने राहगीर अनुज को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। रविवार रात को ही भूड़ चौराहे के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में साजिद, अमन, रोहताश व अनीस घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।