फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   800 entrepreneurs took connection for treated water, 770 did not apply

Ghaziabad News: 800 उद्यमियों ने लिया शोधित पानी का कनेक्शन 770 ने नहीं किया आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
800 entrepreneurs took connection for treated water, 770 did not apply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र चार में भूजल दोहन को रोकने के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में जल निगम औद्योगिक क्षेत्र चार में शोधित पानी सप्लाई कर रहा है। यह पानी पिछले दस दिनों से उद्यमियों को सप्लाई किया जा रहा है। ताकि भूजल दोहन को रोका जा सके। औद्योगिक क्षेत्र चार के करीब आठ सौ से ज्यादा उद्यमियों तक शोधित पानी का कनेक्शन पहुंचा रहा है। शोधित पानी के लिए उद्यमियों से 45 रुपये 90 पैसे प्रति किलोलीटर कीमत तय की गई है।
जल निगम महाप्रबंधक के.पी.आनंद ने बताया कि भूजल दोहन को रोकने के लिए जल निगम की टीम लगातार प्रयासरत है। और इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र चार में उद्यमियों को जल्द से जल्द कम दर पर शोधित पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र चार में लगभग 1425 उद्यमी मौजूद हैं। जिनमें से करीब आठ सौ से ज्यादा उद्यमियों को शोधित पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जल निगम महाप्रबंधक के.पी. आनंद ने बताया कि अब तक करीब 770 उद्यमी ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक पानी का कनेक्शन नहीं लिया है। और ना उनकी ओर से शोधित पानी प्राप्त करने के लिए कोई आवेदन भरा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से लगातार कनेक्शन लेने की अपील उद्यमियों से की जा रही है। ऐसे में जरूरी होगा कि भूजल का दोहन ना करते हुए उद्यमी वर्ग एसटीपी से शोधित पानी का प्रयोग करे। ताकि पीने के पानी और पर्यावरण दोनों का संरक्षण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed