फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   80 million not thugs dressed Mystic: Azam Khan

80 करोड़ के कपड़े पहनने वाला फकीर नहीं ठग : आजम खां

Thu, 09 Feb 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
80 million not thugs dressed Mystic: Azam Khan
आजम खान - फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा-कांग्रेस गठबंधन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वोटरों को रिझाने के लिए आजम खां को मैदान में उतारा। आजम खां ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि वोट की चोट से मुजफ्फरनगर के कातिलों को ठिकाने लगाना है। इसके बाद उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि 80 करोड़ के कपड़े पहनने वाला फकीर नहीं ठग होता है। 11 फरवरी को खाना बाद में खाना, लेकिन पहले वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर फिरकापरस्त ताकतों को सबक सिखाना। बृहस्पतिवार को आजम खां का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:42 बजे मोदीनगर पहुंचा।
विज्ञापन


आजम खां ने मोदीनगर विधानसभा के कलछीना गांव में गठबंधन के प्रत्याशी रामआसरे शर्मा के समर्थन में सभा की। अपने 55 मिनट के भाषण में करीब 40 मिनट सिर्फ प्रधानमंत्री को ही निशाने पर रखा। आजम ने कहा कि बादशाह झूठा नहीं होता और झूठा हो तो बादशाह नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री गलत बयानबाजी कर रहे हैं और नोटबंदी करके जनता को लाइन में लगाकर ठगा गया है। उन्होंने कहा कि जिंदा कौम बनो, जिसने नोटबंदी कर तुम्हें लाइनों में लगा दिया, उससे जवाब मांगो। बादशाह को देश से माफी मांगनी चाहिए। हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई खत्म करो, देश रहेगा तो धर्म रहेगा।

उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का दिल है, अगर यह धड़कना बंद हो गया तो देश खत्म हो जाएगा। नफरत फैलाने वालों को इस चुनाव में सबक सिखा दो। बादशाह कहते हैं कि वह चाय बेचा करते थे, झूठ बोलते हैं, दो साल में 80 करोड़ के कपड़े पहनने वाला फकीर नहीं ठग होता है।

आजम ने कहा कि मुश्किल के दौरान अखिलेश और मुलायम सिंह के बीच उन्होंने एक पुल का काम किया, जिसकी वजह से पार्टी और निशान दोनों बचे हैं। जनसभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साजिद हुसैन, संचालन महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने किया।


रामकिशोर अग्रवाल, वसीम अहमद, परवेज तोमर, प्रदीप बोस, सुरेंद्र मुन्नी, संतोष ठेकेदार, अकबर, मुस्तफा मछरी, अब्दुल नवी नाहली, अकबर त्योड़ी, शहनवाज आदि मौजूद रहे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed