फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   7.75 lakh cheated on the pretext of investing money on Telegram

Ghaziabad News: टेलीग्राम पर पैसे निवेश करने का झांसा देकर 7.75 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
7.75 lakh cheated on the pretext of investing money on Telegram
इंदिरापुरम। साइबर ठग ने टेलीग्राम पर पैसे निवेश करने पर प्रति माह मुनाफा कमाने का झांसा देकर न्यायखंड निवासी कुलदीप बिष्ट से सात लाख 75 हजार रुपये ठग लिये। आरोप है कि ठग ने पैसे निवेश का लिंक भेजा। फिर ठगी करके फोन नंबर बंद कर दिये। कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अक्तूबर को उनसे टेलीग्राम पर ठग ने दो आईडी से संपर्क किया। उन्होंने ठग की बात का जवाब दिया तो उसने आगे बातचीत शुरू कर दी। इस बीच ठग ने उनसे टेलीग्राम ग्रुप पर पैसे निवेश करने की योजना बताकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। ठग ने कहा कि पैसे निवेश करके प्रतिमाह मुनाफा कमाने का यह सबसे अच्छा मौका है। वह ठग के जाल में फंस गए और सबसे पहले तीन लाख 65 हजार 887 रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि ठग ने दूसरी बार में तीन लाख 10 हजार रुपये भी निवेश करा लिए और उसका मुनाफा खाते में दिखाया, लेकिन ठग ने मुनाफा की एवज में उनसे एक लाख रुपये निवेश करा लिये। फिर अपने दोनों नंबर व आईडी को बंद कर दिया। वह काफी देर तक ठग से पैसे लेने के लिए संपर्क करते रहे, लेकिन फोन बंद होने के कारण उन्हें सात लाख 65 हजार 887 रुपये की ठगी का पता चला। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि खाते से हुई ठगी के लिए ट्रांजेक्शन की जांच साइबर सेल कर रही है। जल्द कोई इनपुट मिलने पर ठग की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed