फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   750 kg flour seized, unregistered shop closed

Ghaziabad News: 750 किलो मैदा जब्त, अपंजीकृत दुकान को कराया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
750 kg flour seized, unregistered shop closed
गाजियाबाद। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने रक्षाबंधन सहित अन्य आने वाले त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके लिए विभाग ने पांच टीमें तैयार की हैं। अभी तक विभाग ने कुल 56 नमूने एकत्र किए हैं और लखनऊ लैब को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य अरविंद कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को सूचना के आधार पर डासना स्थित मैदा चाप निर्माता रहीस के प्रतिष्ठान पर छापा मार कर मैदा चाप, रंगीन मैदा सहित मैदा के नमूने लिए गए। कारोबारी से जब लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो उसको पास खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस उपलब्ध नहीं था इसके अलावा वहां गंदगी पाई गई, बदबूदार पानी मिलने के कारण खाद्य कारोबार बंद करने के निर्देश दिए गए साथ ही मौके पर मिले 750 किलो मैदा की बोरियों को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा डासना के ही एक अन्य कारोबारी के यहां से चाप और मैदा के नमूने लिए गए हैं साथ ही यह पाया गया कि कारोबारी के पास खाद्य व्यवसाय का पंजीकरण नहीं था। कारोबारी के पंजीकरण कराने के बाद ही कारोबार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सीकरी खुर्द मोदीनगर में चंदेल स्वीट्स एंड डेरी से छह किलो मिठाइयों का चूरा, मोदीनगर के ही साहिल स्वीट्स से चार किलो बालूशाही, घेवर, गुझिया को नष्ट कराया गया। सीकरी खुद के ही चंदेल ब्रदर्स किराना स्टोर से घी का नमूना, गांधीनगर के जेप्टो प्रा.लि से रसगुल्ला, मूंग दाल हलवा, दूध, समोसा, सूजी, दही, पनीर के नमूने, भोपुरा से बेसन लड्डू, बर्फी और बालूगाही के नमूने, वैशाली स्थित महागुन मॉल के रिलायंस रिटेल पनीर, माचा,पापड़ और मिठाइयों के नमूने लिए गए। इसके अलवा डासना के कुछ दुकानों से खोया, मिठाईयों के नमूने लिए गए। चोपला मंदिर से, रावली कला, जलालपुर मुरादनगर प्रतापविहार, से मिठाईयों और चाप के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed