फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   74.50 lakhs were swindled from the builder's sons by promising to make them directors in the company.

Ghaziabad News: बिल्डर के बेटों को कंपनी में निदेशक बनाने का झांसा देकर 74.50 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
74.50 lakhs were swindled from the builder's sons by promising to make them directors in the company.
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी बिल्डर अभिमन्यू सिंह ने कंस्ट्रक्शन कंपनी क्यू टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक कैलाश गिरी और उनके बेटे शशांक व आशुतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में कंपनी के चार अन्य अधिकारी भी नामजद किए गए हैं। सभी छह लोगों पर पीड़ित के बेटों व पत्नी को कंस्ट्रक्शन कंपनी में निदेशक बनाने और मुनाफे का झांसा देकर 74.50 लाख रुपये निवेश कराने के बहाने हड़पने का आरोप है। इसके अलावा तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने 21 दिसंबर को शुरुआती कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में अभिमन्यू सिंह ने बताया कि कैलाश गिरी को वह पिछले करीब 10-15 वर्षों से जानते हैं। उनके दोनों बेटे संजय व संदीप कैलाश की कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

जुलाई-अगस्त 2020 में कैलाश गिरी अपने बेटे शशांक और आशुतोष के साथ उनके घर पहुंचे। यहां उनके दोनों बेटों को अपनी मूल कंपनी में निदेशक बनाने और कुछ समय बाद नई कंपनी शुरू कर उनकी पत्नी को निदेशक बनाने का झांसा दिया। इसके साथ ही मुनाफे देने के बहाने निवेश का प्रस्ताव रखा। कई बार की बातचीत के बाद उन्होंने 18 नवंबर 2020 से नौ नवंबर 2021 के बीच 74.50 लाख रुपये आरोपियों के बताए बैंक खातों व नगद तौर पर दे दिए। आरोप है कि काफी समय तक आरोपियों ने अपने आश्वासन पूरे नहीं किए। 14 मई 2022 को आरोपियों ने दूसरी कंपनी पंजीकृत कराई और उनकी पत्नी को निदेशक बनाया लेकिन न तो कोई दस्तावेजी कार्रवाई की और न ही कभी कंपनी की बैठक में पत्नी को शामिल किया। यहां तक कि इसके बाद भी न तो मुनाफा दिया और न ही असल रकम लौटाई। छह अक्तूबर 2025 को उनकी मुलाकात कैलाश गिरी से यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी के कार्यालय में हुई। यहां जब उन्होंने तकादा किया तब आरोपी और उनके बेटों ने जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एंटी फ्रॉड सेल की टीम ने जांच की, इसमें पीड़ित के लगाए आरोप सही पाए गए हैं। नामजद हुए सभी छह आरोपियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed