फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चुनाव में नदारद कांग्रेसी आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में दिखे

चुनाव में नदारद कांग्रेसी आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में दिखे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में नदारद कांग्रेसी आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में दिखे
चुनाव में नदारद कांग्रेसी आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में दिखे
विज्ञापन


गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में नदारद कांग्रेसी लंबे समय बाद रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में दिखाई दिए। पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सतीश त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नसीम खान, महिला विंग की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा समेत कई कांग्रेसी नेता नदारद थे। खेमे बंदी के चलते वह डॉली शर्मा केचुनाव प्रचार में भी कहीं नजर नहीं आए। पार्टी और प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर भी उनकी उपस्थिति नजर नहीं आई थी। कांग्रेस प्रत्याशी उन्हें तलाश रही थी, अब मतदान के बाद यह नेता रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर नजर आए। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती मनाने के लिए रविवार को जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना के साथ वह सभी नेता पहले नवयुग मार्केट स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद वह जिला कार्यालय पर पहुंचे और संगोष्ठी में भाग लिया और अपने विचार रखे। इस दौरान विक्रांत चौधरी, देवदत्त त्यागी, सतीश त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, राजाराम भारती, महेंद्र गौतम, महिला विंग की जिलाध्यक्ष मायादेवी, पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेमप्रकाश चीनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed