फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खुलने से पहले ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा, अधेड़ की जान गई

खुलने से पहले ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा, अधेड़ की जान गई

Wed, 02 May 2018 05:32 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खुलने से पहले ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा, अधेड़ की जान गई
खुलने से पहले ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा, अधेड़ की जान गई
विज्ञापन


मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे खुलने से पहले ही सोमवार रात को एक हादसा हुआ, जिसमें अधेड़ की मौत हो गई और उसकी पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे को अभी यातायात के नहीं खोला गया है, क्योंकि निर्माण कार्र्य जारी है। सभी एंट्री प्वाइंट पर बैरियर भी लगाए गए हैं, लेकिन कुछ लोग उन जगहों से एक्सप्रेस वे पर चढ़ जाते हैं।
बागपत के रटौल गांव निवासी ननवा (55) पुत्र अली शेर बाइक से सवार होकर सोमवार रात पत्नी नन्हों और वसीम के साथ डासना स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दुहाई गांव से दो किमी पहले बाइक सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने ननवा को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत गंभीर होने पर नन्हों व वसीम को गाजियाबाद और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया। एसएचओ मुरादनगर का का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे का नहीं हुआ है उद्घाटन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है, लेकिन लोगों ने एक्सप्रेस वे से आना जाना शुरू कर दिया है। उधर, एनएचआई अधिकारियों को कहना है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर पूर्णत: आना जाना बंद है। बेरिकेडिंग लगी होने के बाद भी लोग यहां से गुजर रहे हैं। ध्यान रहे कि 132.085 किमी का एक्सप्रेस- वे सोनीपत से शुरू होकर मवीकला, दुहाई, डासना, गौतमबुद्ध नगर, फरीदाबाद के रास्ते पलवल तक जाएगा। दुहाई तक का करीब 96 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्से का काम भी 90 फीसदी तक हो गया है। जल्द ही एक्सप्रेस-वे को यातायात के लिए खोला जाना है। पहले चरण में सोनीपत से लेकर दुहाई तक के हिस्से को खोला जाना है। इसके उद्घाटन के लिए दो बार प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भी बना, लेकिन निर्माण में देरी के चलते कार्यक्रम को बदलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed