फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   69 samples of buckwheat taken in two years, mold and insects found in 15

Ghaziabad News: दो साल में लिए कुट्टू के 69 सैंपल, 15 में मिली फफूंदी और कीड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
69 samples of buckwheat taken in two years, mold and insects found in 15
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन दिवसीय अभियान चलाकर दो जगहों से सात सैंपल भरे गए हैं। दो दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने किराना मंडी में औचक निरीक्षण कर 15 बोरी कुट्टू के आटे सहित कुल 69 बोरी अनाज सील किया। वहां कुट्टू के आटे में चावल का आटा और बाजरे के छिलके को मिलाया गया था। इसके अलावा बुधवार देर शाम मोदीनगर में कार्रवाई कर कुट्टू का आटा सीज किया गया है। पिछले दो साल में विभाग ने 69 कुट्टू के सैंपल भरे हैं, जिसमें से 15 सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें कीड़े, गंदगी और फफूंदी मिली है। कुट्टू से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करते हर त्योहारों के समय बड़ी संख्या में लोगों की बीमार होने की घटनाएं हुई हैं। इसी वर्ष मार्च में मोदीनगर में कुट्टू के आटे का सेवन कर 100 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। टीम ने मोदीनगर से तीन सैंपल लिए थे, जिसमें से दो सैंपल फेल हुए थे। एक सैंपल में गंदगी और दूसरे सैंपल में फफूंदी और कीड़े मिले थे। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि इस मामले में विपिन उपभोक्ता भंडार के संचालक के खिलाफ वाद दायर कराया गया है। इसके अलावा सरस्वती विहार खोड़ा से, इंदिरापुरम से पसौंडा सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन


तिथि सैंपल भरे सैंपल फेल
अप्रैल 2022 10 सैंपल 02 सैंपल
सितंबर 2022 37 सैंपल 09 सैंपल
मार्च 2023 15 सैंपल 05 सैंपल
अक्तूबर 2023 07 सैंपल भरे रिपोर्ट की प्रतीक्षा (36 बोरी माल सीज)


कब-कब कुटूटू का सेवन कर बीमार हुए लोग
- अप्रैल 2016 में कुट्टू का सेवन कर सात लोग बीमार
- मार्च 2023 में कुट्टू का सेवन कर 100 लोग बीमार

ये रखें सावधानी
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा ने बताया कि कुट्टू का आटा खरीदते समय अगर पैकेट पर पैकिंग की तिथि लिखी हो तो उसे देखकर खरीदें। इसको छू कर देखें अगर खुरदरा हो या बीच-बीच में जाले जैसे लगे हों तो समझ जाएं यह पुराना आटा है। कुट्टू पुराना होने पर इसमें टॉक्सिन बन जाते हैं इसलिए इसका सेवन करने से बीमार हो जाते हैं। जहां तक हो सकें ताजा पीसा कुट्टू के आटे का ही सेवन करें।
विज्ञापन



पांच टीमों का हुआ गठन
त्योहारों के मद्देनजर शासन से मिले निर्देशानुसार 14 अक्तूबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें कुट्टू के आटे सहित सिंघाड़ा का आटा, साबुदाना, व्रत के नमकीन, मिठाईयां, दूध से निर्मित सामग्री की जांच की जाएगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच टीमों का गठन किया है जिसमें एक टीम से तीन-तीन सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिलावटी कुट्टू के आटे का शक होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग के नंबर 9454468398 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed