{"_id":"691a3661245a78a0580ade2e","slug":"675-lakh-rupees-were-lost-in-the-process-of-getting-a-second-sim-card-issued-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-762899-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दूसरा सिम जारी कराने के चक्कर में निकल गए 6.75 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दूसरा सिम जारी कराने के चक्कर में निकल गए 6.75 लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। दूसरा सिम जारी कराने के चक्कर में साहिबाबाद के कड़कड़ मॉडल के रणबीर सिंह को शातिरों ने 6.75 लाख की चपत लगा दी। मामले में रणबीर सिंह ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
रणबीर सिंह ने बताया कि 21 अक्तूबर को उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था। कई बार प्रयास के बाद भी मोबाइल फोन ने काम नहीं किया। वह मोबाइल फोन लेकर पास में दुकान पर गए। दुकानदार ने उनसे कहा कि उनका सिम खराब हो गया है। दूसरा सिम जारी कराना पड़ेगा। दुकानदार ने उनको एक व्यक्ति के पास भेजा, बताया कि वह दूसरा सिम जारी कर देगा। आरोपी ने नई और पुरानी सिम वापस कर दी। उनके पास एक नवंबर को बैंक शाखा से फोन आया। बताया कि आपकी यूपीआई आईडी से 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। उन्होंने बैंक शाखा में जाकर संपर्क किया तो पता चला कि 21 अक्तूबर से लेकर एक नवंबर तक उनके खाते से यूपीआई के जरिये 6.75 लाख रुपये निकाले गए हैं। जबकि वह मोबाइल कीपैड वाला इस्तेमाल करते हैं। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसको फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है। आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।