फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   6.50 lakh people of THA will not get Ganga water for three more days

Ghaziabad News: टीएचए के 6.50 लाख लोगों को तीन दिन और नहीं मिलेगा गंगाजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
6.50 lakh people of THA will not get Ganga water for three more days
साहिबाबाद। टीएचए के 6.50 लाख लोगों को अभी गंगाजल तीन दिन और नहीं मिलेगा। वार्षिक सफाई के बाद गत मंगलवार रात मेरठ से पानी छोड़े जाने के बाद भी सिद्धार्थ विहार प्लांट को पानी नहीं मिल पाया है। इसका कारण छठ पूजा के लिए मेरठ से हिंडन नदी को पानी दिया जाना है। सिंचाई विभाग और प्लांट के अधिकारी छठ पूजा के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं, गंगाजल मिलने तक निगम और जीडीए नलकूप से एक समय ही पानी देंगे।
विज्ञापन

गंगाजल परियोजना इकाई उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) अधिशासी अभियंता उन्मेश शुक्ला ने बताया कि सिद्धार्थ विहार प्लांट के इनटेक प्वाइंट तक बृहस्पतिवार को भी पानी प्राप्त नहीं हो पाया। हालांकि, गंगनहर में पानी आया है। दोनों प्लांट को चलाने के लिए 150 क्यूसेक पानी होना जरूरी है। प्लांट में पानी भंडारित होने पर ही टीएचए और नोएडा को गंगाजल आपूर्ति हो सकेगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगनहर को दो हजार क्यूसेक पानी दिया गया है।
विज्ञापन


निवाड़ी पर दो फुट पानी, आठ फुट की दरकार
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पीके जैन ने बताया कि दीपावली की रात गंगनहर में हरिद्वार से पानी छोड़ा गया था। मंगवार को पानी मेरठ में भोला की झाल पर पहुंच गया था। वहां से हिंडन नहर को पानी दे दिया गया। जिससे हिंडन घाट पर छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो। इस कारण अभी निवाड़ी के आसपास नहर में दो फुट के स्तर पर पानी है जबकि सामान्य दिनों में नहर में आठ फुट तक पानी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल त्योहार पर रहता है संकट
वसुंधरा निवासी जैनेंद्र चौहान ने बताया कि हर साल त्योहार पर गंगाजल नहीं मिलने की समस्या रहती है। जीडीए और निगम अधिकारी 151 नलकूप से पानी देने का दावा करते हैं लेकिन वसुंधरा जोन और इंदिरापुरम के 6.50 लाख लोगों को घंटे भर भी पानी नहीं मिल पाता है। कई इलाकों में जीडीए और निगम ने टेंकर से भी पानी नहीं पहुंचा। इस कारण लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। 20 लीटर की बोतल 40 से 100 रुपये में बेचकर पानी कारोबारी मौके को भुना रहे हैं।

प्रताप विहार प्लांट से गंगाजल का वितरण
100 क्यूसेक प्लांट से
- 80 क्यूसेक नोएडा

- 15 क्यूसेक इंदिरापुरम
- 05 क्यूसेक सिद्धार्थ विहार
50 क्यूसेक प्लांट से

- 23 क्यूसेक वसुंधरा जोन

- 20 क्यूसेक नोएडा
-07 क्यूसेक इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed