{"_id":"662d80739894a0bade0cde74","slug":"65-percent-voting-in-rajnagar-and-more-than-60-percent-voting-in-kavinagar-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-364243-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राजनगर में 65 और कविनगर में 60 फीसदी से अधिक मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राजनगर में 65 और कविनगर में 60 फीसदी से अधिक मतदान
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में इस बार भले ही मतदान कम हुआ हो लेकिन गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र की पाॅश कॉलोनियों और बहुमंजिला इमारतों से मतदाताओं की संख्या पिछले बार से बढ़ी है। राजनगर में मतदान 60 फीसदी से अधिक हुआ है जबकि कविनगर में 65 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वहीं, विजयनगर लाइनपार क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 50 से 55 फीसदी के बीच ही रहा है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान होता आया है। इस बार भी ओवरऑल ग्रामीण क्षेत्रों वाली विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शहरी क्षेत्र से ज्यादा हुआ है। राजनीतिक दल भी पता लगाने में जुट गए हैं कि किस इलाके में मतदान ज्याद हुआ और किस इलाके मतदान कम।
सोयायटियों में बनाए गए बूथ से भी स्थित में हुआ सुधार
मतदान के लिए दूर न जाना पड़े इसके लिए 35 बहुमंजिला इमारतों में पहली बार मतदेय स्थल बनाए गए थे। इसका नतीजा यह हुआ कि सोसायटियों से 60-65 फीसदी तक वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
यहां पड़े इतने वोट
कविनगर 62 फीसदी
राजनगर 65 फीसदी
राजनगर एक्सटेंशन 64 फीसदी
लोहिया नगर 59 फीसदी
पटेल नगर 60 फीसदी
60 फीसदी से कम मतदान वाले इलाके
विजयनगर 50-55 फीसदी
मतदान में राजनगर एक्सटेंशन फर्स्ट डिवीजन
राजनगर एक्सटेंशन में इस बार 64 फीसदी मतदान का दावा किया गया है। यूनिनव हाइट्स सोसायटी में 76 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 947 में से 817 मतदाताओं ने वोट दिया है। फॉरच्यून रेजिडेंसी में 814 में से 578 ने मतदान किया। क्लासिक रेजिडेंसी में 809 में से 571 ने मतदान किया। के डब्ल्यू सृष्टि में 888 में से 642 ने मतदान किया। यहां 72 फीसदी वोट डाले गए। गुलमोहर गार्डेन में 1359 में से 998 ने वोट डालकर मतदान का प्रतिशत 73 फीसदी पहुंचा दिया। फेडरेशन ऑफ एओए के पदाधिकारी दीपांशु मित्तल ने बताया कि जीडी गोयनका स्कूल में तीन बूथों पर 60 फीसदी अधिक वोट पड़े हैं। केडीपी ग्रैंड सवाना, अजनारा इंटीग्रिटी, एसजी इंप्रेशन, फॉरच्यून रेजिडेंसी, आशियाना पॉम, वीवीआईपी एडरेसेस, गौर कास्केड, रिवर हाइट्स के दो बूथों पर, एके चिल्ड्रेन एकेडमी के तीन बूथों पर 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। लोगों ने खुशी है।
लोकसभा चुनाव में कम मतदान का प्रमुख कारण वोटर लिस्ट में गड़बड़ी
कम मतदान का प्रमुख कारण वोटर लिस्ट में गड़बड़ी
पूर्व पार्षद व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र त्यागी कहते हैं कि कम मतदान का एक सबसे बड़ा कारण वोटरलिस्ट में गड़बडी है। कई लोगों का नाम लिस्ट से गायब मिला। किसी का पता गलत मिला। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची भी एक होनी चाहिए। इस बार शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन ओवरऑल रिजल्ट काफी कम है। यदि लिस्ट सही होती और निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता सूची को ठीक किया गया होता तो मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत के ऊपर जा सकता था।