{"_id":"5cd70fefbdec2207334c32b2","slug":"61557598191-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपशहर गंगा पुल के पास मिला महिला का कटा सिर और हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपशहर गंगा पुल के पास मिला महिला का कटा सिर और हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर गंगा पुल के पास मिला महिला का कटा सिर और हाथ
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र के गंगा पुल के पास शनिवार सुबह एक महिला का कटा हुआ सिर व हाथ मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिर और हाथ को कब्जे में ले लिया। माना जा रहा है कि सिर व हाथ शुक्रवार को बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव उटरावली में मिले महिला के सिरविहीन शव के माने जा रहे हैं। हालांकि पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शनिवार सुबह अनूपशहर स्थिति गंगा पुल के पास बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक महिला का खून से लथपथ सिर व दाएं हाथ का पंजा एक पॉलिथीन में देखा। बच्चों के हल्ला मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही अनूपशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जनपद स्तरीय उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एएसपी देहात और कोतवाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। माना जा रहा है कि उक्त सिर व हाथ का पंजा शुक्रवार को देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव उटरावली में मिले एक महिला के सिरविहीन शव का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस धड़, सिर व हाथ का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में जुट गई है। वहीं, दूसरी ओर देहात कोतवाली क्षेत्र में मिले सिरविहीन शव व अनूपशहर में मिले शव और पंजे की भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसएसपी एन कोलांचि भी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसएसपी ने अधीनस्थों को मामले की गहनता से जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। मामले में एसएसपी एन कोलांचि ने कहा कि एक महिला का सिर व हाथ का पंजा अनूपशहर गंगा पुल के पास मिला है। सुबह क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने इस बाबत जानकारी दी थी। आशंका है कि बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में मिले महिला के सिरविहीन शव के यह अंग हो सकते हैं। डीएनए टेस्ट कराने के बाद ही इस बाबत पुष्टि हो सकेगी। अभी मृतका की शिनाख्त की कोशिश जारी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
हापुड़ से पहुंचा डॉग स्क्वॉयड
पुलिस जल्द से जल्द इस हत्याकांड से पर्दा उठाना चाहती है। शनिवार को एसएसपी के निर्देश के बाद हापुड़ पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल सुशील कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा।