फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   600 buses went to Mahakumbh, problems increased for passengers

Ghaziabad News: महाकुंभ में गईं 600 बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
600 buses went to Mahakumbh, problems increased for passengers
साहिबाबाद। परिवहन निगम की 600 बसें महाकुंभ के लिए रवाना हो चुकी हैं। बसों के जाते ही शुक्रवार से डिपो पर इंतजार करने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। मोहन नगर पर सुबह मुरादाबाद, रामपुर और बरेली के लिए यात्री बसों का इंतजार करते रहे। करीब एक से डेढ़ घंटा इंतजार करने के बाद यात्रियों को बस मिल सकी।
विज्ञापन

गाजियाबाद रीजन से महाकुंभ के लिए परिवहन विभाग के 58 कर्मचारी जिनमें अधिकारी और तकनीशियन शामिल हैं, यहां से 600 बसें लेकर रवाना हुए हैं। गाजियाबाद रीजन में कुल 968 बस में से 600 बसें महाकुंभ मेले में भेज दी गई हैं। ऐसे में स्थानीय रूट पर भी बसों की संख्या कम हो गई है। इससे होने वाली परेशानी पहले दिन ही दिखी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि यात्रियों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे और स्थानीय रूट पर बस चलाने के लिए नोएडा से मदद मांगी जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि महाकुंभ तक सभी चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं, ताकि बसों के अधिक फेरे लगाए जा सके और यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

अलीगढ़ से आगे के रूट पर यात्री मिलने पर ही चलेंगी बस
बसों की संख्या कम होने की वजह से अब लंबे रूट की बसों को तभी चलाया जाएगा, जब यात्रियों की संख्या साठ फीसदी से अधिक होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि अलीगढ़ से आगे के रूट पर यात्री मिलने पर ही बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा और मुरादाबाद से मांगी गईं बसें
महाकुंभ में बसों के जाने के बाद होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने नोएडा एवं मुरादाबाद से मदद मांगी गई है, लोकल रूट पर बसों की संख्या कम पड़ने पर जरूरत के हिसाब से नोएडा से बस मंगाई जाएंगी। वहीं मुरादाबाद एवं अलीगढ़ से दूर के रूट के लिए यात्रियों के लिए कोआर्डिनेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed