{"_id":"60844c908ebc3ebd045cae74","slug":"582-corona-positive-patients-found-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः शनिवार को सामने आए 585 नए कोरोना मामले, रिकॉर्ड 10 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः शनिवार को सामने आए 585 नए कोरोना मामले, रिकॉर्ड 10 की मौत
Sat, 24 Apr 2021 10:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:21 PM IST
सार
गाजियाबाद में बीते 24 घंटे में 582 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 10 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद जिले में शनिवार को कोरोना से रिकार्ड 10 मौत हुई। ये अब तक की एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है। शासन से जारी आंकड़ों में 10 संक्रमितों की मौत के साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 140 हो गई है। जबकि शनिवार को 585 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
जिला आपूर्ति अधिकारी समेत 585 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 34773 हो गई है। 24 घंटे में जिले में 159 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 28,794 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना के संक्रमण से शनिवार को एमएमएच डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता की मौत हो गई। उनके अलावा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की मौत भी संक्रमण के चलते हुई है। जिला आपूर्ति अधिकारी भी संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। जबकि दस पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना जांच कर रहे 13 लैब कर्मी भी संक्रमित हो गए हैं। जिले में 5841 संक्रमितों का अलग-अलग अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
तारीख मौत
24 अप्रैल 10
23 अप्रैल 5
22 अप्रैल 8
21 अप्रैल 8
20 अप्रैल 1
19 अप्रैल 2
18 अप्रैल 2
जांच हो रही है प्रभावित
कोरोना जांच में लगे स्टाफ के संक्रमित होने के बाद जांच प्रभावित हो रही है। 13 लैब कर्मियों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इससे पहले एमएमजी अस्पताल में 9 कर्मी संक्रमित हुए थे। इसके बाद से यहां प्रतिदिन हो रही 800 जांच घटकर 600 पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन