फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   58 thousand cheated in the name of booking flight tickets

Ghaziabad News: फ्लाइट के टिकट बुक कराने के नाम पर 58 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
58 thousand cheated in the name of booking flight tickets
साहिबाबाद। साइबर ठगों ने साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला मॉडल से 56 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला मॉडल को फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाया था। पीड़िता को मैसेज कर नामी प्रोडक्शन कंपनी में चयन होने का झांसा दिया और चेन्नई आने की बात कही थी।
विज्ञापन


प्रभात कुमार राधेश्याम पार्क कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी एंजल सिंह मिस टीन इंडिया शो में बेस्ट मॉडल अवार्ड की विजेता है। 16 सितंबर को उनके पास मैसेज आया कि राजकुमार फिल्म्स इंटरनेशनल में अभिनय के लिए एंजल का चयन हो गया है। इसमें दिए नंबर पर कॉल कर उन्होंने बेटी से बात कराई तो कहा कि करार के लिए चेन्नई कार्यालय आना होगा। इसके लिए फ्लाइट टिकट कंपनी ही कराएगी।
विज्ञापन

टिकट के नाम पर एंजल से अपने खाते में 58 हजार रुपये मंगवा लिए। इसके बाद यह नंबर बंद हो गया। ठगी को पता चलने पर उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed