फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   5.75 lakhs snatched from a girl on the pretext of marriage

Ghaziabad News: शादी करने का झांसा देकर युवती से 5.75 लाख हड़पे, वीडियो की वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
5.75 lakhs snatched from a girl on the pretext of marriage
कौशांबी। थाना क्षेत्र की युवती को नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युवक से दोस्ती करनी महंगी पड़ गई। आरोपी युवक ईशान ने युवती को शादी का झांसा देकर होटल ले गया और उसकी वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद युवती को ब्लैकमेल कर चार बार में पांच लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए। विरोध करने पर आरोपी ने फोन छीनकर उसकी वीडियो वायरल कर दी। कौशांबी पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



युवती ने बताया कि एमएनसी कंपनी में काम के दौरान उसकी दिल्ली महरौली में रहने वाले ईशान नाम के युवक से जान पहचान हुई थी। कुछ दिनों में दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई। इस दौरान ईशान ने उसे शादी करने का झांसा दिया। वह उसे बहाने बनाकर होटल ले गया। होटल में आरोपी ने उसकी वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली। इतना ही नहीं, शातिर ने युवती पर दबाव डालकर उससे चार बार में ऑनलाइन 5.75 लाख रुपये भी ले लिए। युवती ने पिछले दिनों आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह भड़क गया और 18 अगस्त को अपना उपहार में दिया मोबाइल छीन लिया। उसके बाद आरोपी ने युवती के परिवार रिश्तेदार और अन्य लोगों के अलावा सोशल मीडिया पर उसकी निजी वीडियो वायरल कर दी। युवती का कहना है कि आरोपी ने सभी वीडियो कंपनी में मैनेजर को भी भेज दी। इसका पता चलने पर युवती ने आरोपी से विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर ऑफिस से निकाल दिया। पीड़िता ने कौशांबी थाने में मामले में कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लेनदेन के कागज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed