फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   5.49 lakhs were withdrawn from the account in the name of bank account transfer

Ghaziabad News: बैंक खाता ट्रांसफर करने के नाम पर खाते से 5.49 लाख निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
5.49 lakhs were withdrawn from the account in the name of bank account transfer
गाजियाबाद। दिल्ली के बैंक से एसबीआई की गाजियाबाद शाखा में खाता ट्रांसफर कराने के लिए इंटरनेट से नंबर निकालकर जानकारी लेना इंदिरापुरम के रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका कैलाश डबास को महंगा पड़ गया। ठगों ने मदद के नाम पर जानकारी लेकर 5.49 लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन


कैलाश डबास का कहना है कि उनका दिल्ली के नागरिक सहकारी बैंक में खाता है। वह उसे गाजियाबाद में एसबीआई में ट्रांसफर करवाना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट से नंबर निकालकर कॉल की। कॉल पर ही उनके अकाउंट को ट्रांसफर करवाने का झांसा देकर ठगों ने उनसे उनके अकाउंट की जानकारी ले ली। इसके बाद सात बार में 5.49 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि जिन खातों में रकम गई है उनकी जानकारी निकलवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed