{"_id":"696be8b253052b899d02f79a","slug":"52-people-reached-the-district-magistrate-with-their-complaints-four-got-a-solution-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14573-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत लेकर पहुंचे 52 लोग, चार को मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत लेकर पहुंचे 52 लोग, चार को मिला समाधान
विज्ञापन
लोनी। खन्ना नगर कॉलोनी स्थित लोनी तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 52 लोगों ने अपनी शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका परिषद की 22 शिकायतें, पुलिस विभाग की दो, विद्युत निगम की तीन और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की एक शिकायत आई। जिलाधिकारी ने मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया। इस अवसर पर एसडीएम दीपक कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के के मिश्र, नायब तहसीलदार लीलू सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।