फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नोट बंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला: संजय सिंह

नोट बंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला: संजय सिंह

Sat, 08 Sep 2018 05:40 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
नोट बंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला: संजय सिंह
नोट बंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला: संजय सिंह
विज्ञापन

गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी के संयोजक और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है क िनोट बंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है। आरोप लगाया कि नोट बंदी लागू कर भाजपाइयों ने अपना काला धन सफेद किया है। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 93.3 प्रतिशत पुराने नोट जमा हो चुके हैं।

यह आरोप संजय सिंह ने देश और यूपी की जनता को जागरूक करने के लिए सहारनपुर से नोएडा तक निकाली जा रही जनाधिकार पदयात्रा के दौरान यहां एक प्रेस वार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत बढ़ने और रुपये की गिरने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था गिर रही है। आरोप लगाया कि राफेल घोटाला में मोदी सरकार ने 540 करोड़ के प्लेन को 1670 करोड़ रुपये में खरीदकर अंबानी भाइयों की लाभ पहुंचाया है। सरकार ने 78 साल पुरानी एचएएल कंपनी के साथ राफेल तैयार किए जाने का समझौता किया था, लेकिन मोदी सरकार ने 12 दिन पहले अनिल अंबानी की एक निजी कंपनी को यह टेंडर देकर हेराफेरी की। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी महा गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गोवा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में 100 सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीतकर एक मजबूत विपक्ष बनाएगी। ‘आप’ के सीनियर नेता ने गठबंधन राजनीति के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री बनने की संभावना से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed