{"_id":"5ae702084f1c1b5c098b740e","slug":"51525088776-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में रुकी लिफ्ट, एक घंटे तक फंसे रहे 11 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल में रुकी लिफ्ट, एक घंटे तक फंसे रहे 11 लोग
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
मॉल में रुकी लिफ्ट, एक घंटे तक फंसे रहे 11 लोग
साहिबाबाद। मोहननगर चौराहा स्थित वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में रविवार शाम तकनीकी खराबी के चलते प्रथम तल पर लिफ्ट रुक गई। लिफ्ट में दो बच्चों, एक महिला समेत 11 लोग एक घंटे तक फंसे रहे। अलार्म की आवाज सुनकर पहुंचे कर्मचारियों ने लिफ्ट खोलकर लोगों को बाहर निकाला।
मॉल में रविवार शाम 7:20 बजे करीब 11 लोग लिफ्ट में नीचे से ऊपर जा रहे थे। अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते प्रथम तल पर लिफ्ट फंस गई। लोगों ने इमरजेंसी अलार्म बजाया और शोर मचाने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर माल प्रबंधक कर्मचारियों को लेकर लिफ्ट के पास पहुंचे और लिफ्ट को खोलना शुरू किया। अंदर फंसे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को काफी देर तक कॉल की, लेकिन फोन नहीं मिला। कर्मचारियों ने लिफ्ट को खोलकर लोगों को बाहर निकाला, इस दौरान एक घंटे तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे। वर्ल्ड स्क्वायर मॉल के प्रबंधक सत्यानंद ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट फंस गई थी। कर्मचारियों की मदद से लिफ्ट खुलवाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दुकानदारों ने की मदद
लिफ्ट फंसने की सूचना से मॉल में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार लिफ्ट के पास एकत्र हो गए। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद लोग घबराए हुए थे। बच्चे और महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी थी। दुकानदारों ने लोगों को पानी मिलाया। लोगों ने मॉल प्रबंधन के खिलाफ भी जमकर नाराजगी की।
विज्ञापन
दूसरे शो में दिखाई मूवी
लिफ्ट में फंसने वाले करीब 8 युवक 7:30 बजे शो में मूवी देखने जा रहे थे। लिफ्ट में फंसे रहने के बाद उनका शो छूट गया। लिफ्ट से निकलने के बाद युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद प्रबंधक ने दूसरे शो में उनका टिकट ट्रांसफर कराया। इसके युवक शांत हुए और मूवी देखने गए।