{"_id":"6595b39b7a1a16ad4606c128","slug":"500-page-charge-sheet-presented-against-six-including-cmd-of-basil-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-277618-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेसिल के सीएमडी समेत छह के खिलाफ 500 पेज का आरोप पत्र पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेसिल के सीएमडी समेत छह के खिलाफ 500 पेज का आरोप पत्र पेश
विज्ञापन
गाजियाबाद। ठेकेदार की फंसी रकम निकलवाने के बदले रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने बीईसीआईएल (बेसिल) के मुख्य महाप्रबंधक जॉर्ज कुरुविला, प्रबंध निदेशक रमित लाला, फ्यूजन कॉरपोरेट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक जेपी खन्ना, चारु खन्ना, मोनिका धवन और वाहन चालक विष्णु के खिलाफ 500 पेज का आरोप पत्र सीबीआई अदालत में पेश कर दिया है। मामले में चार्ज फ्रेम पर सुनवाई के लिए अदालत ने 17 जनवरी की तारीख लगाई है।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार बीईसीआईएल कंपनी उपकरण बनाने का कार्य करती है। ठेकेदार से कंपनी के सीएमडी जार्ज कुरुविला और एमडी रमित लाला ने काम दिलाने और फंसी रकम को निकलवाने के बदले में 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। कंपनी के एमडी रमित लाला को ठेकेदार ने कुछ दिन पहले दो लाखों रुपये की रिश्वत दे दी थी। ठेकेदार की कर्मचारी मोनिका धवन ने वीडियो कॉलिंग के जरिए से दी गई रकम के संबंध में बातचीत की थी। ठेकेदार ने मामले की शिकायत सीबीआई से की थी।