फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   50 personnel including 11 doctors appointed during the Corona period will be removed

Ghaziabad News: कोरोना काल में नियुक्त 11 चिकित्सक समेत 50 कर्मी हटेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
50 personnel including 11 doctors appointed during the Corona period will be removed
गाजियाबाद। कोरोना काल में संक्रमितों की जांच और इलाज करने में लगे 11 डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन सहित 50 कर्मियों को एक जुलाई से हटा दिया जाएगा। सभी डॉक्टर पीएमओ से लेकर शासन तक संविदा बढ़ाने की फरियाद कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल ने भी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर विभाग में समायोजित करने को कहा है। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग ने संविदा पर 11 डॉक्टर, 16 लैब टेक्नीशियन, 13 कंप्यूटर ऑपरेटर और 10 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की थी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद इलाज के लिए डॉक्टर, जांच के लिए लैब टेक्नीशियन सहित अन्य स्टाफ की जरूरत पड़ने पर तीन महीने के लिए संविदा पर डॉक्टर सहित अन्य 50 स्टाफ की नियुक्ति की गई थी। इसके बाद से इनका सेवाकाल बढ़ाने के साथ ही लगातार काम लिया जा रहा था। अब शासन ने निर्देश दिए हैं कि 30 जून के बाद इनका कार्यकाल नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन


नहीं हैं हेल्थ वेलनेस सेंटर पर स्टाफ
मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग ने 56 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले हैं। अभी तक किसी भी सेंटर पर डॉक्टर नहीं हैं, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अगर इन 11 डॉक्टरों को समायोजित कर दिया जाए तब भी मरीजों के लिए सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि इसमें कोई भी निर्णय शासन स्तर से होगा, स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं किया जा सकता है। अगर शासन का आदेश आएगा कि काम लिया जाए तो सभी को समायोजित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed