{"_id":"57dd75a74f1c1bd949d49947","slug":"47-ak-10-cartridges-were-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एके 47 के 10 कारतूस बरामद किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एके 47 के 10 कारतूस बरामद किए
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद47 AK-10 cartridges were recovered
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरण में शनिवार को पुलिस ने शेखर को 12 घंटे के रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मननधाम-बापूधाम मार्ग स्थित मंदिर के पास से एके 47 के 10 कारतूस बरामद किए हैं।शेखर रजापुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने मनीष को 2.20 लाख रुपये में .30 बोर की दो पिस्टल और एके 47 के 52 कारतूस उपलब्ध कराए थे। बाकी बचे दस कारतूस उसने मननधाम मंदिर के सामने बापूधाम सदरपुर मार्ग रेलवे फाटक के पास बने शिव मंदिर के पास छिपा दिए थे।
विज्ञापन
एसपी देहात ने बताया कि शेखर पर 12 से अधिक हत्या आदि के मामले दर्ज हैं। यह पिछले दिनों पंजाब में पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। पंजाब जेल से छूटकर आया तो 13 सितंबर को गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन
पूछताछ में शेखर ने कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। बता दें कि 11 अगस्त को रावली रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने लग्जरी कार सवार बदमाशों ने एके 47 से भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें ब्रजपाल तेवतिया समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस मामले में पुलिस 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है जबकि पांच अभी भी फरार हैं।