{"_id":"6754ab54e31d460c2a0918d8","slug":"467-factories-are-closed-in-the-district-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-527007-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिले में बंद पड़े हैं 467 कारखाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिले में बंद पड़े हैं 467 कारखाने
विज्ञापन
गाजियाबाद। उद्योग विभाग के निर्देश पर श्रम विभाग कारखानों और दुकानों का निरीक्षण कर रहा है। इस दौरान जिले मेें 467 कारखाने बंद मिले हैं। जिनके बंद होने का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही बिना पंजीकरण चल रहे कारखाना एवं दुकान मालिकों को जल्द पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि कारखाना अधिनियम और शॉप एक्ट के तहत सत्यापन किया जा रहा है। कारखाना अधिनियम के तहत जिले में कुल 1267 कारखाने पंजीकृत हैं, लेकिन सत्यापन के दौरान केवल 261 ही पंजीकृत पाए गए। 39 का पंजीकरण कराया गया। बाकी का निरीक्षण किया गया। जिसमें 467 बंद मिले। 30 का निरीक्षण अभी बाकी है। जो बंद मिले हैं, उनका सर्वे कर इनके बंद होने का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी तरह शॉप एक्ट के तहत जिले में कुल 436 दुकानें पंजीकृत हैं। सत्यापन में केवल 56 ही पंजीकृत मिलीं। 129 का पंजीकरण कराया गया। 251 का निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें से बंद दुकानों का कारण जानने का भी प्रयास किया जा रहा है। उनका है कि जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है, वह निवेश मित्र पोर्टल पर अपना तत्काल पंजीकरण करा लें, वरना नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत सभी को पंजीकरण कराना अनिवार्य है।