{"_id":"6967f3863cc6eaaed6024f3f","slug":"463-lakh-rupees-were-duped-on-the-pretext-of-getting-a-car-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802911-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाड़ी दिलाने का झांसा देकर 4.63 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाड़ी दिलाने का झांसा देकर 4.63 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। न्यू विजयनगर में रहने वाले आशू कुमार ने थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि परिचित ने खुद को आरमॉरी एलाईंस इंडिया कंपनी में बताकर गाड़ी खरीदने का झांसा देकर चार लाख 63 हजार 200 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि आशू के मुताबिक वह न्यू विजयनगर में रहते हैं। उनके परिचित रामकुमार चौहान ने खुद को आरमॉरी एलाईंस इंडिया कंपनी में बताकर गाड़ी की खरीद पर लाभ दिलाने का झांसा दिया। गाड़ी की कीमत 11 लाख रुपये बताई गई। आरोप है कि बुकिंग आदि के नाम पर आरोपी ने आशु से 4.63 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद रामकुमार चौहान ने उनके फोन रिसीव करने बंद कर दिए। आरोप है कि न गाड़ी दिलाई और न ही रकम वापस की। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।