फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज में पांच लाख न मिलने पर विवाहिता की हत्या

दहेज में पांच लाख न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
दहेज में पांच लाख न मिलने पर विवाहिता की हत्या
दहेज में पांच लाख न मिलने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

ककोड़। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। ससुराल में उसका शव बेड पर पड़ा मिला। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास-ससुर और भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्राम इटारा थाना सचेंडी कानपुर नगर निवासी वीरू सिंह पुत्र राजा सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन पिंकी सिंह (27) की शादी एक दिसंबर 2014 में थाना क्षेत्र के गांव अजयनगर निवासी रोवेंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी में काफी कैश और उपहार दिया गया था। बताया कि शादी के एक साल बाद ही ससुरालिए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पिंकी को परेशान करने लगे। बहन के घर में शांति बनाए रखने के लिए उसने एक लाख रुपये ससुरालियों को दिए। उसके कुछ दिन बाद ही रोवेंद्र, उसके पिता देवेंद्र सिंह, मां कृष्णा देवी, देवर ऐतन, कौशल और श्याम पिंकी पर बिजनेस के लिए मायके से पांच लाख रुपये लाकर देने का दबाव बनाने लगे और पिंकी को मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बताया कि जानकारी होने पर उसने ससुरालियों को दो लाख रुपये फिर दिए। इसके बाद भी दहेज लोभी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और रुपये की मांग को लेकर पिंकी को प्रताड़ित करते रहे। इसकी पिंकी ने उसे व परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति रोवेंद्र ने पिता देवेंद्र सिंह, मां कृष्णा देवी, भाई ऐतन, कौशल, श्याम के साथ मिलकर मंगलवार रात पिंकी की हत्या कर दी। गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार रात करीब नौ बजे उसे मामले की जानकारी दी। बुधवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अजयनगर पहुंचा तो ससुरालिए मौके से फरार थे। पिंकी का शव घर में बेड पर पड़ा था। निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठ गया मां का साया
दहेज लोभी ससुरालियों ने 15 माह की मासूम बच्ची के सिर से उसकी मां का आंचल छीन लिया। मृतका के भाई वीरू सिंह ने बताया कि पिंकी सिंह की 15 माह की बच्ची है। ससुरालिए उसकी बहन की हत्या करने के बाद मासूम बच्ची को भी लावारिस हालत में घर पर छोड़कर फरार हो गए। जब वह पिंकी के घर पहुंचा तो ससुरालिये घर से फरार थे। मां के लिए बिलख रही पिंकी की बच्ची को पड़ोस की एक महिला ने संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed